World
ब्लैक सी में सीजफायर के लिए तैयार जेलेंस्की, भारत के प्रस्ताव पर दी सहमति, बोले- रूस माने तो लागू हो युद्धविराम
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि भारत, मिस्र और तुर्किये के प्रस्ताव पर वह समुद्र में युद्धविराम के लिए तैयार हैं। अगर रूस भी इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो इस युद्
लेखक Digital Desk67K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि भारत, मिस्र और तुर्किये के प्रस्ताव पर वह समुद्र में युद्धविराम के लिए तैयार हैं। अगर रूस भी इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो इस युद्धविराम को लागू किया जा सकता है। जेलेंस्की ने यह बात संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन से इतर कार्यक्रम में कही है।
जेलेंस्की ने कहा, भारत, मिस्र और तुर्किये ने काला सागर से मालवाही जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित किए जाने का प्रस्ताव रखा है। इस मार्ग से आवागमन जहाजों और बंदरगाहों पर लगातार हमलों के चलते थम सा गया है। इसके चलते एशिया और अफ्रीका महाद्वीपों में गेहूं और मक्का की आपूर्ति कम होने का खतरा पैदा हो गया है।


