डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और जर्मनी के बीच प्रस्तावित पनडुब्बी (सबमरीन) डील को जर्मनी की तरफ से अंतिम रूप दे दिया गया है और जरूरी दस्तावेजों पर सहमति बन गई है। भारत में जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने बुधवार को कहा कि अब इस समझौते के लिए भारत की तरफ से आंतरिक प्रक्रियाओं के पूरा होने का इंतजार है।
जैस्पर विक ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत के साथ संभावित छह पारंपरिक पनडुब्बियों का सौदा द्विपक्षीय संबंधों को बड़ा बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा ड्रोन और अन्य मानवरहित प्रणालियों, साइबर क्षमताओं, मिसाइल तकनीक और सेंसर के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं हैं।