World
दक्षिण अफ्रीका में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर ने घर में घुसकर 11 लोगों को उतारा मौत के घाट
डिजिटल डेस्क, केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी बंदरगाह शहर डरबन से एक बेहद भयावह और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां डरबन के एक टाउनशिप में स्थित घर में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 11 लोगों क
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी बंदरगाह शहर डरबन से एक बेहद भयावह और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां डरबन के एक टाउनशिप में स्थित घर में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 11 लोगों की निर्मम हत्या कर दी, जबकि इस खूनी हमले में 3 लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।
बता दें कि यह दर्दनाक वारदात डरबन के दक्षिण में स्थित क्वामाखुथा टाउनशिप के एक घर में हुई। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 11:00 बजे से ठीक पहले की है, जब कुछ लोग एक घर में इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान अचानक हथियारबंद हमलावर वहां घुस आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।


