डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का दोहरा रुख सामने आ रहा है। अमेरिका ने जहां एक ऐसा बिल साइन किया कि जो भी देश रूस से तेल खरीदेंगे, उन पर 100% टैरिफ लगेगा, लेकिन वहीं सोमवार को ट्रंप ने रूस के करीबी बेलारूस से खाद (पोटाश) को लेकर डील फाइनल की है।
कनाडा के साथ हुए विवाद के बाद ट्रंप ने एलान किया कि वाशिंगटन बेलारूस से पोटाश खरीदने के लिए एक बड़ी डील पर काम कर रहा है। यह पोटाश उस कीमत से काफी कम दाम पर खरीदा जाएगा जो वॉशिंगटन अभी ओटावा को देता है।