डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एक तरफ जहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ पहली बार सीधी बातचीत की तो वहीं दूसरी तरफ ईरानी मीडिया ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में केशम द्वीप के पास धमाके की आवाज सुनी गई।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर लगभग सात महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए जल्द ही कोई समझौता नहीं हुआ तो वे इस इस्लामिक देश को पूरी तरह खत्म कर देंगे।