World
पाकिस्तान के कोहाट में हुए आत्मघाती धमाके में इस्तेमाल हुआ था 869 किलो विस्फोटक, 21 लोगों ने गंवाई थी जान
डिजिटल डेस्क, पेशावर। पिछले हफ्ते पाकिस्तान के कोहाट जिले में हुए आत्मघाती धमाके में 870 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी।
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेशावर। पिछले हफ्ते पाकिस्तान के कोहाट जिले में हुए आत्मघाती धमाके में 870 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी।
चरमपंथियों ने 18 सितंबर को जुमे की नमाज के दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में एक मस्जिद के पास विस्फोटक से लदी गाड़ी में धमाका किया और पास के पुलिस ठिकानों पर हमला बोला।


