डिजिटल डेस्क, पेशावर। पिछले हफ्ते पाकिस्तान के कोहाट जिले में हुए आत्मघाती धमाके में 870 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी।
चरमपंथियों ने 18 सितंबर को जुमे की नमाज के दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में एक मस्जिद के पास विस्फोटक से लदी गाड़ी में धमाका किया और पास के पुलिस ठिकानों पर हमला बोला।