World
भारत-मध्य पूर्व और यूरोप आर्थिक कॉरिडोर के समर्थन में ट्रंप, बोले- ईरान के चेकपॉइंट्स बनाएं दूरी
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एक तरफ वैश्विक राजनीति में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को लेकर हलचल तेज है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामन
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए
-1790131700955.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एक तरफ वैश्विक राजनीति में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को लेकर हलचल तेज है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है।
ट्रंप ने UNGA की बैठक के इतर अपने बयान में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (IMEC) का जोरों से समर्थन किया। साथ ही कहा है कि मध्य पूर्व की ऊर्जा बुनियादी संरचना को ईरानी चेकपॉइंट्स और संवेदनशील मार्गों से दूर ले जाने की सख्त जरूरत है।


