डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब ने मंगलवार को ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन के जरिये तेल की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी। सऊदी अरब की यह मुख्य पाइपलाइन पिछले हफ्ते हूती लड़ाकों के हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी और तेल की आपूर्ति रुक गई थी। इस पाइपलाइन के चालू होने का असर विश्व बाजार में तेल की कीमत पर नजर आया।
मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत कम होकर 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इस बीच हूती और यमन की सरकारी सेना के बीच जमीनी लड़ाई जारी है। इस लड़ाई में सऊदी अरब हवाई हमलों के जरिये यमन की सेना का साथ दे रहा है।