World
श्रीलंका दहलने के 7 साल बाद इंसाफ: ईस्टर बम धमाके मामले में अदालत ने 15 आरोपितों को दोषी ठहराया
एपी, कोलंबो। वर्ष 2019 में ईस्टर संडे बम धमाकों में शामिल रहे 15 लोगों को श्रीलंका की एक अदालत ने मंगलवार को दोषी ठहराया। अदालत ने सभी को 200-200 वर्ष जेल की सजा सुनाई है। इसका मतलब है कि वे अपनी बाकी जिंदगी जेल में बिता
लेखक Digital Desk97K पढ़े गए

एपी, कोलंबो। वर्ष 2019 में ईस्टर संडे बम धमाकों में शामिल रहे 15 लोगों को श्रीलंका की एक अदालत ने मंगलवार को दोषी ठहराया। अदालत ने सभी को 200-200 वर्ष जेल की सजा सुनाई है। इसका मतलब है कि वे अपनी बाकी जिंदगी जेल में बिताएंगे।
इन धमाकों में 11 भारतीयों समेत 270 लोगों की मौत हुई थी और 500 से अधिक लोग घायल हुए थे। हाई कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने उनकी संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया।


