डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई 1914 में जब यूरोप में प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत हुई, तो तमिलनाडु का मद्रास शहर युद्ध के मुख्य मैदानों से हजारो किलोमीटर दूर था। इस बाद भी ब्रिटिश अधिकारियों अंदेशा था कि युद्ध का दायरा केवल यूरोप तक सीमित नहीं रहेगा।
एक बड़े बंदरगाह के तौर पर शहर की रणनीतिक अहमियत ने इसे खतरे में डाल दिया था, और कुछ ही हफ्तों में, लोगों को सलाह दी जाने लगी कि वे सुरक्षित जगहों या अंदरूनी इलाकों की ओर चले जाएं।