डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि हम होर्मुज पर टैरिफ लगाना चाहते हैं। मैंने टैरिफ लगाकर आठ युद्ध रुकवाए हैं।
अपने संबोधन में ट्रंप ने ईरान पर बड़ा आरोप लगाते हुए उसे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला नंबर एक देश बताया। ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट और उसके बाहर खून-खराबा किया है। 51 सालों ईरान में कट्टरपंथियों ने खून-खराबे और हत्याओं के जरिए शासन किया।