World
'सात दिन में खोल सकते हैं होर्मुज', ईरान ने अमेरिका के सामने रखी एक शर्त; क्या ट्रंप होंगे राजी?
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिका को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि यदि वो सैन्य दबाव कम करता है और ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटाता है, तो ईरान सात दिनों के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिका को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि यदि वो सैन्य दबाव कम करता है और ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटाता है, तो ईरान सात दिनों के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार है।
कूटनीतिक बातचीत के लिए ईरान तैयार
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका के साथ रुकी हुई कूटनीतिक बातचीत को दोबारा शुरू करने के पूरे अधिकार दिए गए हैं।


