World
अमेरिका: कैलिफोर्निया में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की मौत
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में लगी जंगल की आग को बुझाने के अभियान में मदद कर रहा एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है। अमेरिकी समयानुस
लेखक Digital Desk28K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में लगी जंगल की आग को बुझाने के अभियान में मदद कर रहा एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है। अमेरिकी समयानुसार, अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने सोमवार को जानकारी दी।
यह दुर्घटना रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:55 बजे मैरीपोसा काउंटी में हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे।


