World
तुर्किए: हाईस्कूल में दिनदहाड़े गोलीबारी में 11 छात्र घायल, पुलिस ने हमलावर को दबोचा
डिजिटल डेस्क, अंकारा। तुर्किए के पश्चिमी प्रांत मनिसा में एक छात्र ने अपने हाईस्कूल के सामने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 छात्र घायल हो गए। तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने मामले की जानकारी दी। गुरलेक ने बताया कि
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, अंकारा। तुर्किए के पश्चिमी प्रांत मनिसा में एक छात्र ने अपने हाईस्कूल के सामने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 छात्र घायल हो गए। तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने मामले की जानकारी दी। गुरलेक ने बताया कि कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
हमलावर को हिरासत में लिया
मंत्री गुरलेक ने आगे बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और उसके माता-पिता और दादा जिनके पास हमले में इस्तेमाल किया हथियार था, उनको हिरासत में ले लिया गया है। मंत्री ने सोशल साइट X पर मामले की जानकारी देते हुए पोस्ट किया और कहा, 'जब हमारे बच्चों की सुरक्षा का मामला हो, तो किसी भी तरह की लापरवाही या गैर जिम्मेदाराना हरकत को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।'


