World
यमन के पहाड़ी इलाकों पर कब्जा करने में जुटे हूती, सऊदी के कंट्रोल वाले एरिया को ब्लॉक करने की तैयारी
डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन में चल रहा संघर्ष अब रणनीतिक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार को हूती लड़ाकों ने वहां की मुख्य पहाड़ियों और ऊंचे इलाकों पर कब्जा करने की पूरी कोशिश की। इनकी योजना सऊदी अरब के समर्थन वाली सेनाओं को लाल
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन में चल रहा संघर्ष अब रणनीतिक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार को हूती लड़ाकों ने वहां की मुख्य पहाड़ियों और ऊंचे इलाकों पर कब्जा करने की पूरी कोशिश की। इनकी योजना सऊदी अरब के समर्थन वाली सेनाओं को लाल सागर के तट से पूरी तरह अलग-थलग कर देना चाहते हैं।
इसी बीच, एक हैरान करने वाली खबर भी चर्चा में है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान हूतियों पर होने वाले अमेरिकी हवाई हमलों को ऐन मौके पर रोक दिया था।


