डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह से ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह ठप हो सकता है। वाशिंगटन ने विदेशी कंपनियों को आगाह किया है कि यदि उन्होंने ईरानी विमानन कंपनियों को सेवाएं देना जारी रखा, तो उन पर कड़े सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
सीएनबीसी के अनुसार, बेसेन्ट ने कहा कि दुनिया भर में सभी ईरानी एयरलाइंस का संचालन बंद कर दिया जाएगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष लगभग सात महीने पूरे करने जा रहा है।