World
बांग्लादेश में 75 वर्षीय सांसद की 19 साल की दूसरी पत्नी की संदिग्ध मौत, गाजी नजरुल और पहली पत्नी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को जमात-ए-इस्लामी के एक सांसद को उनकी 19 साल की दूसरी पत्नी की मौत के मामले में पूछताछ के लिए चार दिन की हिरासत में लिया। रविवार को सांसद गाजी नजरुल इस्लाम की दूसरी पत्नी का
लेखक Digital Desk59K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को जमात-ए-इस्लामी के एक सांसद को उनकी 19 साल की दूसरी पत्नी की मौत के मामले में पूछताछ के लिए चार दिन की हिरासत में लिया। रविवार को सांसद गाजी नजरुल इस्लाम की दूसरी पत्नी का शव उन्हें आवंटित अपार्टमेंट में मिला, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनकी पहली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
ढाका मेट्रोपालिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "हमने चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट से मिली मंजूरी के आधार पर सांसद गाजी नजरुल इस्लाम और उनकी पहली पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।"


