World
यूक्रेन के 1000 ड्रोन हमलों के जवाब में रूस का तांडव, जपोरिजिया और खारकीव पर की भीषण बमबारी
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को रूसी ड्रोन ने दक्षिणी यूक्रेन के जपोरिजिया शहर पर हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपित जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर सोमवार को बताया कि रूस ने अपार्टमेंट ब्लाकों, एक
लेखक Digital Desk77K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को रूसी ड्रोन ने दक्षिणी यूक्रेन के जपोरिजिया शहर पर हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपित जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर सोमवार को बताया कि रूस ने अपार्टमेंट ब्लाकों, एक विश्वविद्यालय और एक शापिंग माल को निशाना बनाकर बमबारी की। इन हमलों में पांच लोग घायल हुए।
यूक्रेन की राज्य आपात सेवा के अनुसार सोमवार को ही एक रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में एक घर पर हमला किया, जिसमें 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसके 13 वर्षीय बेटे को गंभीर चोटें आईं। रूस ने ये हमले एक दिन बाद यूक्रेनी सेनाओं द्वारा 1,000 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में किये हैं।


