डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बलूच राष्ट्रवादियों ने ‘जश्न-ए-आजादी’ मनाया। समारोहों को रोकने के लिए पाकिस्तानी प्रशासन द्वारा पाबंदियां लगाए जाने और कई इलाकों में इंटरनेट व मोबाइल सेवाएं बंद किए जाने के बावजूद स्थानीय लोगों के जश्न मनाने का दावा किया गया है।
बलूच राष्ट्रवादी 1948 में पाकिस्तान के साथ बलूचिस्तान के विलय को जबरन कब्जे के तौर पर देखते हैं और लंबे समय से इसका विरोध करते रहे हैं।