World
हनुमान अंश की सफलता के बीच टेक्सस में 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' पर विवाद, ईसाई कंजर्वेटिव्स कर रहे विरोध
डिजिटल डेस्क, टेक्सस। कहते हैं कि टेक्सास में हर चीज बड़ी होती है, एक ऐसा राज्य जहां बिल्लियां-कुत्तों जितनी बड़ी होती हैं, कुत्ते यूरोपियन कारों जितने बड़े होते हैं और जिसमें दो जर्मनी और 20 बेल्जियम या दुनिया के 158 छो
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, टेक्सस। कहते हैं कि टेक्सास में हर चीज बड़ी होती है, एक ऐसा राज्य जहां बिल्लियां-कुत्तों जितनी बड़ी होती हैं, कुत्ते यूरोपियन कारों जितने बड़े होते हैं और जिसमें दो जर्मनी और 20 बेल्जियम या दुनिया के 158 छोटे देश समा सकते हैं। लेकिन, टेक्सस के ईसाई कंजर्वेटिव्स इतने बड़े दिल वाले नहीं हैं कि हनुमान जी की एक बड़ी मूर्ति को अपना सकें।
भारत में नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की लहर के बीच, अमेरिका के सबसे बड़े राज्य ह्यूस्टन के पास शुगर लैंड में श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर के ऊपर बनी 90 फीट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है।


