World
सऊदी प्रिंस की मदद की अपील के बाद हूतियों पर हमले को तैयार था अमेरिका, फिर ट्रंप ने क्यों लिया यू-टर्न?
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यमन में हूती विद्रोहियों के बढ़ते प्रभाव और लाल सागर के रणनीतिक क्षेत्रों पर उनके कब्जे को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने हूती ठिकानों
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यमन में हूती विद्रोहियों के बढ़ते प्रभाव और लाल सागर के रणनीतिक क्षेत्रों पर उनके कब्जे को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने हूती ठिकानों पर हवाई हमले की पूरी तैयारी कर ली थी और युद्धक विमान उड़ान भरने के लिए लगभग तैयार थे।
लेकिन ऐन मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस सैन्य अभियान को रद कर दिया। ट्रंप ने यह फैसला ऐसे समय में लिया, जब अमेरिका के अहम सहयोगी सऊदी अरब ने उनसे तत्काल मदद की गुहार लगाई थी।


