डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहा टकराव अब एक बेहद निर्णायक और अहम मोड़ पर पहुंच गया है।
ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि यदि ईरान ने अपना अड़ियल रवैया नहीं बदला, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
'देश को कब और कैसे तबाह करूं'
एक इंटरव्यू में अमेरिका के रुख को स्पष्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, मेरा सवाल यह है कि मैं पूरे देश को कब और कैसे तबाह करूं? ईरान को बेहतर ढंग से पेश आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उनके सामने ईरान को पूरी तरह बर्बाद करने, उसकी अर्थव्यवस्था को ढहाने या फिर कूटनीतिक रास्ते की तलाश करने जैसे कई विकल्प मौजूद हैं।