World
हेलमेट में फोम की जगह भरे 7 लाख रुपये, नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग में पकड़ाया युवक
जासं, भैरहवा (नेपाल)। एक युवक ने हेलमेट को ही नकदी छिपाने का ठिकाना बना दिया। अंदर लगी फोम की परत बीच से निकालकर उसकी जगह सात लाख भारतीय रुपये की गड्डियां भर दीं। किनारों का फोम जस का तस छोड़ दिया, ताकि बाहर से हेलमेट सा
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

जासं, भैरहवा (नेपाल)। एक युवक ने हेलमेट को ही नकदी छिपाने का ठिकाना बना दिया। अंदर लगी फोम की परत बीच से निकालकर उसकी जगह सात लाख भारतीय रुपये की गड्डियां भर दीं। किनारों का फोम जस का तस छोड़ दिया, ताकि बाहर से हेलमेट सामान्य नजर आए, लेकिन सीमा पर जांच के दौरान पकड़ा गया।
सशस्त्र पुलिस के डीएसपी गोपी भट्टराई के मुताबिक, आरोपित विशाल यादव महराजगंज जिले के नौतनवा का रहने वाला है। सितंबर को नेपाल जाते वक्त रुपन्देही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 स्थित पिपलबोट चेकपोस्ट पर तलाशी ली गई तो हेलमेट से सात लाख रुपये बरामद हुए।


