डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के पास प्रस्तावित 250 फुट ऊंचे ‘ट्रायम्फल आर्च’ को सिर्फ विजय स्मारक नहीं, बल्कि सैन्य उपयोग के लिए भी तैयार करने की बात कही है।
ट्रंप के अनुसार, सेना के अनुरोध पर इस संरचना में ड्रोन और स्नाइपर रखने, उनके उपकरण और गोला-बारूद के भंडारण तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल इस्तेमाल की व्यवस्था की जाएगी।