डिजिटल डेस्क, ढाका। भारत और बांग्लादेश द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए दोनों देश एक संयुक्त कार्यबल बनाने पर बात कर रहे हैं।
बांग्लादेश चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफबीसीसीआई) ने ढाका में भारत के उप-उच्यायुक्त पवन कुमार तुलसीदास बधे के हवाले से बताया, भारतीय उच्चायोग कार्यबल के गठन में तेजी लाने के लिए दोनों देशों की सरकारों के साथ लगातार बातचीत व संपर्क बनाए हुए है।