World
अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं ठप, प्रभावित हुए यूजर्स
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रविवार का दिन अमेरिका में कई सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी निराशाजनक रहा। मेटा कंपनी के दो सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक ठप हो गए। सर्वर डाउन होने की वजह से हजारों यूजर्स क
लेखक Digital Desk86K पढ़े गए
-1789957609632.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रविवार का दिन अमेरिका में कई सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी निराशाजनक रहा। मेटा कंपनी के दो सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक ठप हो गए। सर्वर डाउन होने की वजह से हजारों यूजर्स को अपने अकाउंट्स इस्तेमाल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वेबसाइट्स और एप्स की तकनीकी खराबी पर नजर रखने वाली मशहूर वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने इस आउटेज की जानकारी दी। वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार रात 9:11 बजे तक फेसबुक में खराबी की 17,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, इंस्टाग्राम के लिए भी 5,000 से अधिक यूजर्स ने एप के काम न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।


