World
गुलाम कश्मीर में आंदोलनकारियों पर कार्रवाई तेज, 43 और लोग निगरानी सूची में शामिल
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुलाम जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज कर दी है। अधिकारियों ने 'जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी' से जुड़े 43 और लोगों को आतं
लेखक Jagran News75K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुलाम जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज कर दी है। अधिकारियों ने 'जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी' से जुड़े 43 और लोगों को आतंकवाद-रोधी कानून की निगरानी से जुड़ी चौथी अनुसूची में डाल दिया है।
गुलाम जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग द्वारा स्वीकृत इस ताजा कार्रवाई के तहत उस आंदोलन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को आतंक-रोधी कानून के दायरे में लाया गया है, जो इस क्षेत्र में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों का केंद्र रहा है। इस कार्रवाई का मकसद उन लोगों पर कड़ी नजर रखना है जिन्हें सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है।


