World
इटली के स्कूलों में बुर्का और हिजाब पर लगेगा बैन, विदेशी छात्रों की संख्या भी होगी सीमित
डिजिटल डेस्क, रोम। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को अपनी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' के एक युवा कार्यक्रम में घोषणा की कि इटली स्कूलों में चेहरा ढकने वाली चीजों जैसे- बुर्का और हिजाब पर रोक लगाएगा, और हर क्लाश में
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रोम। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को अपनी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' के एक युवा कार्यक्रम में घोषणा की कि इटली स्कूलों में चेहरा ढकने वाली चीजों जैसे- बुर्का और हिजाब पर रोक लगाएगा, और हर क्लाश में विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करेगा।
मेनोली ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट की बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा ताकि हर क्लास में विदेशी छात्रों की अधिकतम संख्या कानूनी रूप से तय की जा सके। इसमें उन विदेशी छात्रों के माता-पिता के लिए इतालवी भाषा सीखना जरूरी होगा जिन्हें स्कूल सिस्टम में घुलन-मिलने में गंभीर दिक्कते आ रही हैं। साथ ही स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाई जाएगी।


