डिजिटल डेस्क, सियोल। उत्तर कोरिया ने रविवार को तीन घंटे के भीतर दो बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं। उसने ये मिसाइलें अपने पूर्वी समुद्र तट से जापान की ओर दागीं।
उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर सैन्य अभ्यास के जरिये कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। वैसे उत्तर कोरिया कई वर्ष पहले बैलेस्टिक मिसाइल विकसित कर चुका है और उनका परीक्षण भी कर चुका है।