डिजिटल डेस्क, काठमांडू। दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु के कैंप में हिमस्खलन की चपेट में आने से भारतवंशी जर्मन पर्वतारोही और उनके नेपाली गाइड की मौत हो गई।
पर्वतारोहण अभियान का आयोजन करने वाली कंपनी ‘मकालू एडवेंचर’ के प्रबंध निदेशक मोहन लम्सल ने रविवार को बताया कि जर्मनी निवासी भारतवंशी ध्रुव ज्योति गुहा और गाइड फुरसेंबा शेरपा खराब मौसम के बावजूद कैंप दो से ऊपर के कैंप की ओर बढ़े थे। शनिवार रात हिमस्खलन की चपेट में आकर दोनों बर्फ में दब गए।