डिजिटल डेस्क, कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में शुक्रवार की सुबह सोरेंटो बीच पर शार्क के हमले में 63 साल के तैराक ग्रेग ओ'नील की जान चली गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने नावों और हेलीकॉप्टरों के जरिए उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन बदकिस्मती से उनका शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है।
इस भयानक घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और हमलावर शार्क की तलाश की जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी समुद्री तटों को कम से कम रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।