World
'विनाशकारी और अन्यायपूर्ण', गाजा को लेकर मंच से खुलकर बोले मशहूर सिंगर एड शीरन
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। लोकप्रिय ब्रिटिश गायक एड शीरन का हालिया कॉन्सर्ट उस समय सुर्खियों में आ गया, जब उन्होंने अपने शो की शुरुआत गाजा के हालात पर खुलकर बात करते हुए की। उनके इस कॉन्सर्ट से पहले काफी विवाद हुआ था, क्यों
लेखक Digital Desk97K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। लोकप्रिय ब्रिटिश गायक एड शीरन का हालिया कॉन्सर्ट उस समय सुर्खियों में आ गया, जब उन्होंने अपने शो की शुरुआत गाजा के हालात पर खुलकर बात करते हुए की। उनके इस कॉन्सर्ट से पहले काफी विवाद हुआ था, क्योंकि उनके कई सहयोगी कलाकारों ने शो का बहिष्कार कर दिया था।
बता दें कि यह पूरा विवाद रैपर मैकमोर को कॉन्सर्ट से हटाए जाने के बाद शुरू हुआ। मैकमोर ने 5 सितंबर को न्यू जर्सी में अपने शो के दौरान 'फ्री फलस्तीन' का नारा लगाया था, जिसके बाद उन्हें एड शीरन के अमेरिकी टूर से बाहर कर दिया गया।


