World
नेपाल में युवा क्रांति: बाढ़ की तबाही के बाद भड़की 'जेन जी' पीढ़ी, दुनिया के प्रदूषक देशों के खिलाफ खोला मोर्चा
न्यूयॉर्क टाइम्स, काठमांडू। नेपाल की जेन जी पीढ़ी ने दुनियाभर में सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले औद्योगिक देशों के खिलाफ आवाज बुलंद की है और 'क्लाइमेट जस्टिस' या जलवायु न्याय की मांग की है। पिछले महीने नेपाल में बाढ़ से त
लेखक Digital Desk99K पढ़े गए

न्यूयॉर्क टाइम्स, काठमांडू। नेपाल की जेन जी पीढ़ी ने दुनियाभर में सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले औद्योगिक देशों के खिलाफ आवाज बुलंद की है और 'क्लाइमेट जस्टिस' या जलवायु न्याय की मांग की है। पिछले महीने नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद युवा आक्रोशित हैं। गौरतलब है कि 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों को जेनजी कहा जाता है।
नेपाल की 26 वर्षीय ल्हाजोम और जेन जी पीढ़ी के अन्य युवाओं ने मांग की है कि दुनिया में सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले देश नेपाल को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दें। ल्हाजोम ने इस तबाही को "जलवायु से संबंधित राष्ट्रीय आपातकाल" करार दिया।


