डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। इसी बीच रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की अमेरिकी पहल ने नई दिल्ली के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
खास बात यह है कि अमेरिका खुद रूस से परमाणु ऊर्जा उद्योग के लिए जरूरी संवर्धित यूरेनियम खरीदता है। इससे अमेरिकी नीति की प्राथमिकताओं और उसके संभावित दोहरे मानदंडों पर सवाल उठ रहे हैं।