एएनआई, वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना एक चीनी जहाज के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के बेहद करीब पहुंच गई थी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी वजह एआई की मदद से तैयार की गई एक गलत खुफिया रिपोर्ट थी।
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीनी जहाज ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े पुर्जे ले जा रहा है। इस सूचना के बाद अमेरिकी सैन्य तंत्र में तेजी से कार्रवाई शुरू हुई।