World
'पीएम मोदी से कहें कि सऊदी में फंसे तमिल युवक को बचाएं', श्रीलंकाई सांसद की दिसानायके से अपील
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के एक सांसद ने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से अपील की है कि वे सऊदी अरब में कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे तमिल युवक के मामले में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दखल देने का अन
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के एक सांसद ने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से अपील की है कि वे सऊदी अरब में कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे तमिल युवक के मामले में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दखल देने का अनुरोध करें।
यह अपील श्रीलंकाई नागरिक अनोजन शिवरासा के मामले में की गई है। उनके परिवार का दावा है कि इंटरनेट मीडिया पर कथित तौर पर ईशनिंदा वाली पोस्ट के कारण उसे सऊदी अरब में मौत की सजा सुनाई गई है। वह नौ महीने पहले नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था। हालांकि, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि शिवरासा को मौत की सजा सुनाई गई है।


