डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से दो नाबालिग हिंदू बहनों के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और कम उम्र में निकाह कराने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर फिर से गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
मानवाधिकार संगठन वॉइस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी ने इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के साथ-साथ दोनों पीड़ित बच्चियों की तत्काल सुरक्षा की मांग की है।