World
भारत-बांग्लादेश समझौते रद नहीं होंगे, दोनों देशों के लिए लाभकारी बनाना लक्ष्य
डिजिटल डेस्क, ढाका। नई दिल्ली और ढाका के बीच रिश्तों में इन दिनों एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश के मुख्य सचेतक नुरुल इस्लाम मोनी ने स्पष्ट किया है कि पिछली अवामी लीग सरकार के दौरान भारत के साथ हुए 101 समझौत
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। नई दिल्ली और ढाका के बीच रिश्तों में इन दिनों एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश के मुख्य सचेतक नुरुल इस्लाम मोनी ने स्पष्ट किया है कि पिछली अवामी लीग सरकार के दौरान भारत के साथ हुए 101 समझौतों को रद करने की कोई योजना नहीं है।
इन समझौतों और सहमति-पत्रों की समीक्षा का मुख्य उद्देश्य किसी भी रिश्ते को तोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें दोनों देशों के लिए पूरी तरह 'विन-विन' यानी लाभकारी बनाना है। कमियों को दूर कर साझी समृद्धि ही लक्ष्य है क्योंकि कूटनीतिक संवाद और राष्ट्रीय हितों के तालमेल से ही दोनों देशों की मित्रता मजबूत होगी।


