रॉयटर्स, कोपेनहेगेन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकियों के मद्देनजर महीनों तक चले भू-राजनीतिक तनाव के बाद डेनमार्क, ग्रीनलैंड और अमेरिका के बीच एक समझौता (डील) हुआ है।
अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। हालांकि ट्रंप ने दावा किया है कि इस डील से वाशिंगटन को आर्कटिक द्वीप की सुरक्षा पर "स्थायी नियंत्रण" मिल गया है, लेकिन डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने साफ कर दिया है कि वे अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेंगे।