World
सीएनएन समेत तीन मीडिया संस्थान की व्हाइट हाउस में 'नो एंट्री', ट्रंप ने फेक न्यूज फैलाने का लगाया आरोप
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सीएनएस, एमएस नाउ और पोलिटिको जैसे समाचार आउटलेट के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह दूसरे मीडिया आउटलेट्स पर भी
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सीएनएस, एमएस नाउ और पोलिटिको जैसे समाचार आउटलेट के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह दूसरे मीडिया आउटलेट्स पर भी प्रतिबंध लगाएंगे। ट्रंप के आदेश के बाद शनिवार को एमएस नाउ और सीएनएन के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में घुसने नहीं दिया गया।
एपी के अनुसार, एमएस नाउ की व्हाइट हाउस संवाददाता अकायला गार्डनर ने शनिवार सुबह ऑन-एयर बताया कि उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया और उनका एंट्री बैज जब्त कर लिया गया। पोलिटिको के पत्रकार आम तौर पर शनिवार को व्हाइट हाउस में नहीं होते हैं।


