World
हेल्थ कट से लेकर मेडिकल बंकर तक, रूसी हमले के डर से यूरोप में क्यों मचा हड़कंप?
डिजिटल डेस्क, कोपेनहेगन। यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोप पर मंडराते रूसी हमले के खतरे को देखते हुए डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में नाटो (NATO) के 32 सदस्य देशों के रक्षा प्रमुखों की दो दिवसीय अहम बैठक आयोजित की जा रही है।
लेखक Digital Desk70K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कोपेनहेगन। यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोप पर मंडराते रूसी हमले के खतरे को देखते हुए डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में नाटो (NATO) के 32 सदस्य देशों के रक्षा प्रमुखों की दो दिवसीय अहम बैठक आयोजित की जा रही है।
इटैलियन एडमिरल ज्यूसेप कावो द्रागोने की अगुआई में हो रही इस बैठक का मुख्य एजेंडा रूस से संभावित सीधे टकराव की तैयारी, रक्षा तकनीक में निवेश बढ़ाना और यूक्रेन को सैन्य मदद जारी रखना है।


