डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला के मालिक एलन मस्क, जिनकी कुल संपत्ति करीब 91 लाख करोड़ गई है, अपने काम करने के अनोखे अंदाज के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं।
टेस्ला की फैक्ट्रियों और बैठकों के लिए करीब 672 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक गल्फस्ट्रीम प्राइवेट जेट से उड़ान भरने वाले मस्क इन दिनों एक बेहद छोटे एयरस्ट्रीम ट्रेलर में रातें बिता रहे हैं। यह ट्रेलर उनके अपने ही प्राइवेट जेट के केबिन से भी आकार में छोटा है।