World
बांग्लादेश: अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए जगह तक नहीं, फर्श पर हो रहा इलाज; 18 दिनों में 79 मौतें
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश इन दिनों डेंगू की मार झेल रहा है। राजधानी ढाका और उसके आसपास के इलाकों में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि मरीजों को अस्पता
लेखक Digital Desk50K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश इन दिनों डेंगू की मार झेल रहा है। राजधानी ढाका और उसके आसपास के इलाकों में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि मरीजों को अस्पताल में जगह तक नहीं मिल पा रहा है।
अस्पतालों में बेड कम पड़ जाने के कारण लोग फर्श और बरामदों पर अपना इलाज करान के लिए मजबूर हैं। स्वास्थ्य निदेशालय (DGHS) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 1 जनवरी से लेकर अब तक 59000 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं, जबकि अकेले सितंबर के शुरुआती 18 दिनों में 79 लोगों की जान जा चुकी है।


