डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत के साथ उसके संबंधो की परवाह किए बिना रूस से जुड़े बिल को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट 2026' पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया।
इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को दिया गया है। यह कानून रूस के ऊर्जा क्षेत्र, वित्तीय संस्थानों, रक्षा नेटवर्क और प्रतिबंधों से बचने के तरीकों को निशाना बनाता है। व्हाइट हाउस के अनुसार, इससे रूस पर पहले से लागू प्रतिबंध और सख्त हो गए हैं।