डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका की एक अपीलीय अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि इंटरनेशनल बॉर्डर से एंट्री करते समय यात्रियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तलाशी लेने के लिए अधिकारियों को वारंट की आवश्यकता नहीं है।
कोर्ट ने कहा कि बॉर्डर पर की जाने वाली मैन्युअल तलाशी एक 'सामान्य सीमा जांच' का हिस्सा है, जिस पर प्रथम संशोधन या संवैधानिक सुरक्षा का नियम उस तरह लागू नहीं होता जैसा देश के भीतर पुलिस जांच में होता है।