पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र। नौवहन अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में स्वतंत्रता को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बयान दिया है।
भारत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि समुद्र में नौवहन के अधिकारों को किसी प्रकार के बल प्रयोग, धमकियों, अवैध प्रतिबंधों या मनमाने हस्तक्षेप के अधीन नहीं किया जाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने इस बात पर जोर दिया कि समुद्री असुरक्षा के नतीजे तात्कालिक जोखिम से कहीं अधिक गंभीर होते हैं।