World
नेपाल यात्रा हुई और भी आसान, अब बिना फिजिकल पासपोर्ट के बेझिझक कर घूम सकेंगे टूरिस्ट; एप से होंगे सारे काम
आईएएनएस, काठमांडू। नेपाल का इमिग्रेशन विभाग ऐसा सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिससे विदेशी नागरिक बिना फिजिकल पासपोर्ट साथ रखे देश में घूम सकेंगे। इसका मकसद विदेशी नागरिकों के लिए नेपाल में रहना और घूमना-फिरना आस
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए

आईएएनएस, काठमांडू। नेपाल का इमिग्रेशन विभाग ऐसा सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिससे विदेशी नागरिक बिना फिजिकल पासपोर्ट साथ रखे देश में घूम सकेंगे। इसका मकसद विदेशी नागरिकों के लिए नेपाल में रहना और घूमना-फिरना आसान बनाना है। इसे विभाग ने बिना पासपोर्ट के यात्रा व्यवस्था नाम दिया है।
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए नेपाल पहुंचने पर विदेशी नागरिकों को अपने मोबाइल पर इमिग्रेशन विभाग का आफिशयल एप इंस्टाल करना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी, जिसमें उनके पासपोर्ट की स्कैन की हुई कापी और वीजा की जानकारी शामिल होगी।


