World
नोबेल पुरस्कार की राशि नौ प्रतिशत बढ़ी, अब मिलेंगे 1.20 करोड़ स्वीडिश क्राउन
रॉयटर, कोपेनहेगन। नोबेल पुरस्कार की राशि में नौ नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। नोबेल पुरस्कार विजेताओं को अब एक करोड़ 20 लाख स्वीडिश क्राउन पुरस्कार राशि मिलेगी।
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

रॉयटर, कोपेनहेगन। नोबेल पुरस्कार की राशि में नौ नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। नोबेल पुरस्कार विजेताओं को अब एक करोड़ 20 लाख स्वीडिश क्राउन पुरस्कार राशि मिलेगी।
स्वीडन के नोबेल फाउंडेशन ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल अपने प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों की इनामी राशि में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा। इस वृद्धि के बाद सभी छह श्रेणी में कुल इनामी राशि एक करोड़ 20 लाख स्वीडिश क्राउन हो जाएगी।
नोबेल फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक हाना स्टजार्ने ने बयान में कहा, पुरस्कार की राशि बढ़ाकर हम नोबेल पुरस्कार के लंबे समय से चले आ रहे महत्व को बनाए रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि पुरस्कार का आर्थिक मूल्य समय के साथ बना रहे।


