डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट ज़िले के पुलिस लाइंस इलाके में एक मस्जिद के पास हुए धमाके में 5 पुलिस कर्मी समेत 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही मामले की जानकारी देते हुए ये भी बताया कि पुलिस के साथ गोलीबारी में अब तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर (DHQ) अस्पताल के MS ताहिर अली शाह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धमाके में 5 पुलिस कर्मियों समेत 16 लोगों की मौत हो गई है।